Friday, October 16, 2015

पिता सदा ही अपने संतानों के सुख की कामना करते है, उनके भविष्य की चिंता करते रहते है। इसी कारणवश, सदा ही अपने संतानों के भविष्य का मार्ग स्वयं निश्चित करने का प्रयत्न करते रहते है। जिस मार्ग पर पिता स्वयं चला, जिस मार्ग के कंकर-पथ्थर को स्वयं देखा, मार्ग की छाया, मार्ग की धुप को स्वयं जाना है, उसी मार्ग पर उसका पुत्र भी चले, यही इच्छा रेहति है, हर पिता की। निसंध्ये! उत्तम भावना है ये। किन्तु, तीन प्रश्नों के ऊपर विचार करना, हम भूल ही जाते है। कौनसे प्रश्न?

प्रथम प्रश्न: क्या समय के साथ प्रत्येक मार्ग बदल नहीं जाते? क्या समय, सदाही नयी चुनौंतियों को लेकर नहीं आता? तो फिर बीतें हुए समय के अनुभव,
                 नई पीढ़ी को किस प्रकार लाभ दे सकते है?
दूसरा प्रश्न: क्या प्रत्येक संतान अपने माता-पिता की छवी होता है? हाँ ! संतानों को संस्कार अवश्य माता-पिता देते है, किन्तु भितर की क्षमता?
                 भितर की क्षमता तो ईश्वर देते है। तो जिस मार्ग पर पिता को सफलता मिली है, विश्वास है? की उसी मार्ग पर, उसकी संतानों को भी सफलता
                 और सुख प्राप्त होगा?
तिसरा प्रश्न: क्या जीवन की संघर्ष और चुनौतियां, लाभकारी नहीं होती? क्या प्रत्येक नया प्रश्न, एक नए उत्तर का द्वार नहीं खोलता? तो फिर, संतानों को नए नए प्रश्नों, संघर्षों और चुनौतियों से दूर रखना … ये उनके लिए लाभ कहलायेगा या हानि पोहचना?

अर्थात, जिस प्रकार संतानों के भविष्य का निर्माण करने के बदले, उसके चरित्र का निर्माण करना श्रेष्ठ है, वैसे ही संतानों के जीवन का मार्ग निश्चित करने के बदले, उन्हें नए संघर्षो के साथ झुंझने के लिए मनोबल और ज्ञान देना, अधिक लाभदायक नहीं होगा?
स्वयं विचार कीजिए।  -- श्री कृष्णा

Wednesday, September 30, 2015

सुझाव... Suggestion

"निर्णय के क्षण में हम, सदाही…  किसी अन्य के सुझाव, सूचना, मंत्रणा या परामर्श को आधार बनाते है।  और हमारे भविष्य का आधार, हमारे आज किये गए निर्णय के उपर होता है। तो क्या, हमारा भविष्य, किसी अन्य के परामर्श, किसी अन्य के सुझाव का फल है? क्या हमारा संपूर्ण जीवन, किसी अन्य की बुद्धि का परिणाम है? क्या हमने कभी विचार किया है? 

सबका अनुभव है, की भिन्न भिन्न लोग एकहि स्थिति में भिन्न भिन्न परामर्श देते है।  मंदिर में खड़ा भक्त कहता है की दान करना चाहिए।  और चोर कहता है, यदि अवसर मिले तो इस मूर्ती के श्रृंगार चुरालुं। धर्म से भरा ह्रदय, धर्ममय सुझाव देता है।  और अधर्म से भरा ह्रदय, अधर्म का परामर्श देता है।  धर्ममय सुझाव का स्विकार ही मनुष्य  को सुख की ओर ले जाता है। किन्तु ऐसे परामर्श का स्विकार करना तभी संभव होता है जब ह्रदय में धर्म हो। अर्थात, किसीका सुझाव अथवा परामर्श स्विकार करने से पुर्व स्वयं अपने ह्रदय में धर्म को स्थापित करना… क्या आवश्यक नहीं? स्वयं विचार कीजिये।"   
                                                                                                                                -- श्री कृष्ण 

"At the moment of decision we ever.. make base of another's suggestion, Information, Consultation or advice. And the basis of our future, is based on our today's decision. So , our future, is the fruit of another's consultation, another's suggestion? Our entire life, is the result of another 's wisdom? Have we ever thought?

All experiences that, Different people in a position to resolves different advisories. Devotee standing in temple says that he should donate. And the thief says, If the opportunity arises he should stole the adornment of the statue. Heart full of faith, suggests righteousness. Heart full of sin, advises immorality. Acceptance of Righteous suggestion leads to man's happiness. But To accept these consultations is possible only when there is religion heart. That is, before accepting someone's ideas or advice, one should establish religion in own heart, isn't it necessary? Think about it."

                                                                                                         -- Shri Krishna


Tuesday, September 29, 2015

स्वतंत्रता... Freedom

"दो व्यक्ति जब निकट आते है तो, एक दूसरे के लिए सीमाएँ और मर्यादाएँ निर्मित करने का प्रयत्न, अवश्य करते है। हम यदि सारे संबंधों पर विचार करे, तो देखेंगे, की इन सारे संबंधों का आधार. . .  यहीं सीमाएं है, जो हम दूसरों के लिए निर्मित करते है। और यदि अंजाने मैं भी कोई व्यक्ति, इन सीमाओं को तोड़ता है, तो उसी क्षण, हमारा ह्रदय क्रोध से भर जाता है। 

इन सीमाओं का वास्तविक रूप क्या है? क्या हमने कभी विचार किया? सीमाओं के द्वारा, हम दूसरे व्यक्ति को निर्णय करने की अनुमति नहीं देते। अपना निर्णय उस व्यक्ति पर थोप देते है।  अर्थात, किसीकी स्वतंत्रता का अस्वीकार करते है हम। और जब स्वतंत्रता का अस्वीकार किया जाता है, तभ उसका ह्रदय दुःख से भर जाता है।  और जब वो सीमाओं को तोड़ता है, तो हमारा ह्रदय क्रोध से भर जाता है।  क्या ऐसा नहीं होता? 

पर यदि एक दूसरे की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाये, तो किसी मर्यादाओं या सीमाओं की अवश्यकता ही नहीं होती।  अर्थात, जिस प्रकार स्विकार किसी संबंध का देह है, क्या वैसे ही स्वतंत्रता किसी संबंध की आत्मा नहीं? स्वयं विचार कीजिये।"
                                                                                                                            -- श्री कृष्ण 


"When two people come together then, they certainly try to buid boundaries and limitations for one another. if we consider all the relationships, then we will come to know, that the basis of these relations . . . are the same limitations, which we create for others. And if a person unknowingly breaks these limitations, At that very moment , our hearts are filled with anger.

What is the reality of these limitations? Did we ever think? By limitations , we do not allow the other person to make the decision. We impose our decisions on the person.  To wit, we reject someone's independence. And when Freedom is denied, then his heart is filled with sorrow. And when he breaks the boundaries, then our heart is filled with anger. Does not it?

But if we respect each other's independence,then any restrictions or limitations are not required. To wit, as the acceptance is a body of any relationship, isn't the Freedom is the soul of any relationship? Think about it. "

                                                                                                             -- Shri Krishna

न्याय .. The Justice

"जब किसी व्यक्ति को किसी घटना मैं अन्याय का अनुभव होता है, तो वो घटना उसके अंतर को झगझोड़ देती है।  समस्त जगत उसे अपना शत्रु प्रतित होता है। हममहह।  अन्याय लगने वाली घटना जितनी बड़ी होती है, मनुष्य का ह्रदय भी उतनाही अधिक विरोध करता है। हममहह। उस घटना के उत्तर मैं वो न्याय माँगता है। और ये योग्य भी है। वास्तव मैं समाज मैं किसीभी प्रक्रार का अन्याय, व्यक्ति की आस्था और विश्वास का नाश है। हममहह। 

किन्तु, ये न्याय क्या है? न्याय का अर्थ क्या है? अन्याय करने वाले को, अपने कार्य पर पश्चाताप हो, और अन्याय भुगतने वाले के मन मैं फिरसे विश्वास जगे समाज के प्रति। इतनाही अर्थ है न न्याय का? किन्तु, जिसके ह्रदय मैं धर्म नहीं होता, वो न्याय को छोड़ कर बैर और प्रतिशोध को अपनाता है। हिंसा के बदले प्रति हिंसा की भावना ले कर चलता है। हममहह। स्वयं भोगी हुयी पीड़ा से कहिं अधिक पीड़ा देने का प्रयत्न करता है। और इस मार्ग पर चलते, अन्याय को भुगतने वाला स्वयं, अन्याय करने लगता है। शीघ्र ही वो अपराधी बन जाता है। अर्थात, न्याय और प्रतिशोध के बीच बहोत कम अंतर होता है, और इसी अंतर का नाम है धर्म। क्या ये सत्य नहीं? स्वयं विचार कीजिये। "
                                                                                                                           -- श्री कृष्ण


"When a person feel injustice in an event, Then that event shatters his mind. He feels the whole world is his enemy. Ha! The larger the event that seems unjust, Man's heart Protests it more. Ha! He asks for justice in answer to that incident. And It is also worthy. Actually, any injustice in Society, is nothing but the destruction of one's faith and belief. Ha!


But, What this justice is? What is the meaning of justice ? Those who injustice, should feel repentance on their work or the one who suffer injustice should start believing again on society. Isn't this the only meaning of justice? But, the heart that doesn't follow religion, adopts enmity and revenge. Instead considers a sense of violence against violence. Ha! Tries to give more pain than he suffered. And likewise, the one who suffers injustice, does injustice. Soon he becomes criminal. To wit, There is an extremely low variation between justice and revenge. And the name of this difference is Dharma! isn't it true? Do think about it!" 
                                                                                                              --- Shri Krishana

Wednesday, September 23, 2015

संबंध... Relationship

"समय के आरंभ से ही मनुष्य को एक प्रश्न सदा पीड़ा  देता है की, वो अपने संबंधों मैं अधिकतम सुख, और कम से कम दुःख किस प्रकार प्राप्त कर सकता है।
क्या आपके सारे संबंधों ने आपको संपूर्ण संतोष दिया है ? विचार किजिये।

हमारा जीवन संबंधों पर आधारित है, हमारी सुरक्षा संबंधों पर आधारित है, इसी कारण हमारे जीवन के सारे सुखों का आधार भी संबंध है। किन्तु फिर भी हमे संबंधों मैं ही अधिकतर दुःख क्यों प्राप्त होते है? सदा ही संघर्ष भी संबंधों से ही उत्पन क्यों हो जाते है? कभी विचार किया है?

जब कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के विचार अथवा कार्य को स्वीकार नहीं करता, उसमें परिवर्तन करने का प्रयत्न करता है, तो संघर्ष जन्म लेता है। अर्थात, जितना अधिक अस्वीकार, उतना ही अधिक संघर्ष। और जितना अधिक स्वीकार, उतनाही अधिक सुख। क्या ये वास्तविकता नहीं? यदि मनुष्य स्वयं अपनी अपेक्षाओं पे अंकुश रखे, अपने विचारों को पढ़े, किसी अन्य व्यक्ति मैं परिवर्तन करने का प्रयत्न ना कर स्वयं अपने भीतर परिवर्तन करने का प्रयास करे.. तो क्या संबंधों मैं संतोष प्राप्त करना इतना कठिन है?

अर्थात, क्या स्वीकार ही संबंध का वास्तविक अर्थ नहीं? स्वयं विचार कीजिए।"
                                                                                                                   -- श्री कृष्ण

"From the beginning of the time, human always suffering from a question, that how could he receive maximum pleasure and minimum pain in his relationships. Ever all your relationships have given you entire satisfaction?

Our life is based on relationships, our security is based on relationships, That;s why all our pleasures of life are also based on relationships. But then, why we always get most troubles in relationships? Why always Struggle also born from relationships? Ever considered?

When a person does not accept someone else's idea or function, tries to change it. There the conflict is born! To wit, the more non acceptance, the more conflict. And the more acceptance, the more pleasure. isn't it reality? if one keeps control over his own expectations, reads his thoughts, don't try to change someone, instead tries to change his inner self... then is it so difficult to get the satisfaction in relationships?

To wit,  acceptance is the real meaning of relationships, isn't it? Do think about it!"
                                                                                                       ---- Shri Krishana

Tuesday, September 8, 2015

निर्बलता... The Weakness

"जगत मैं प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी प्रकार की निर्बलता अवश्य होती है। जैसे, कोई बहोत तेजिसे दौड़ नहीं पता, तो कोई अधिक भार नहीं उठा पाता। कोई असाध्य रूप से पीड़ित रहता है, तो कोई पढ़े हुए पाठों को स्मरण मैं नहीं रख पाता। ऐसे अनेकों उदहारण और भी है।

क्या आप किसी ऐसे इंसान को जानते है, जिसे सबकुछ प्राप्त हो? और हम जीवन की उस एक निर्बलता को, जीवन का केंद्र मान कर जीते है। जिस कारणवश, ह्रदय मैं दुःख और असंतोष रहता है सदा।

निर्बलता मनुष्य को जन्म से अथवा संजोग से प्राप्त होती है। किन्तु उस निर्बलता को मनुष्य का मन अपनी मर्यादा बना लेता है।  किन्तु कुछ ऐसे भी होते है, जो अपने पुरुषार्थ और श्रम से उस निर्बलता को पराजीत कर देते है। क्या भेद है उनमें और अन्य लोगों मैं? ये आपने कभी विचार किया है? सरल सा उत्तर है इसका।  जो व्यक्ति निर्बलता से पराजित नहीं होता, जो पुरुषार्थ करने का साहस रखता है ह्रदय मैं, वो निर्बलता को पार कर जाता है।

अर्थातः, निर्बलता अवश्य ईश्वर देता है, किन्तु मर्यादा? मर्यादा मनुष्य का मन ही निर्मित करता है।

स्वयं विचार कीजिये!"
                                                                                                                           -- श्री कृष्ण


"Everyone in universe must have some kind of weakness. Like, someone can't run fast, or someone can't lift heavy weight. someone suffers from an incurable, or someone could not remember what he learnt. There are too many such examples.

Do you know a person, who has received everything? And, we consider our one weakness as the center of life. Because of which, there always remains pain and dissatisfaction in heart.

Human always gets weakness from either birth or by chance. But, human mind considers this weakness as it's dignity. But there are some, who beat on their weakness by their efforts and labor. What is the difference between them and other people? Have you ever considered this? The answer is simple, the person who does not beat by his weakness, who has the courage to dare in heart, will win on his weakness.

To wit, Of course God gives weakness, but Dignity? The human mind creates Dignity.

Do think about it!"

                                                                                                                     -- Shri Krishana

अंधकार .. The Obscurity..

"पूर्वजों की इच्छा, आशा, महत्वाकांक्षा। … क्रोध, बेर, प्रतिशोध। … यही सब आनेवाली पीढ़ी की धरोहर बनाते है।

माता-पिता अपनी संतानों को देना तो चाहते है , समस्त संसार का सुख, पर देते है अपनी पीड़ाओं की संपत्ति। देना चाहते है अमृत, पर साथ ही साथ विष का घड़ा भी भर देते है। आप विचार किजिये, आपने अपनी संतानों को क्या दिया आजतक? अवश्य, प्रेम, ज्ञान, संपत्ति आदि दी है, पर क्या साथ ही साथ उनके मन को मैल से भर देने वाले पूर्वग्रह  नहीं दिए? अच्छे-बुरे की पूर्व-निर्धारित व्याख्यायें नहीं दी?

व्यक्ति का व्यक्ति के साथ, समाजों का समाजों के साथ, राष्ट्र का राष्ट्र के साथ, संघर्ष, क्या यहीं पूर्वग्रहों से निर्मित नहीं होते? हत्या, मृत्यु, रक्तपात क्या इन्ही पूर्वग्रहों से नहीं जन्मते?

अर्थातः, माता-पिता अपनी संतानों को जन्म के साथ मृत्यु का दान भी देते है। प्रेम के प्रकाश के साथ साथ, घृणा का अंधकार भी देते है और अंधकार मन का हो, ह्रदय का हो, या वास्तविक हो, उससे केवल भय प्राप्त होता है। केवल भय।

स्वयं विचार कीजियें !"
                                                                                                                            -- श्री कृष्णा


"Ancestors' desire , hope , ambition. Anger , Enmity , vengeance. That makes all the heritage of future generations.

Parents really want to give the pleasures of the world to their children, instead they give the property of their sufferings. They want to give Nectar, but they also fill a cup full of poison. Tell me, What have you ever given your children till date? Of course, Love, Knowledge, Property etc. But along with that, haven't you given them prejudice to will fill their minds with scum? Haven't you given them pre-determined moral interpretations?

The person with the person, Societies with societies, Nation with nation, Struggle! aren't built from these preconceptions? Murder, death, bloodshed, not born of what these prejudices?

To wit, Parents also give their children the gift of death along with birth. They also give the darkness of hatred, along with the light of love. When darkness of mind, when darkness of heart, or actual, only fear is received from darkness. Only fear!

Think about it!"
                                                                                                      -- Shri Krishna

Wednesday, August 5, 2015

चरित्र... The Character

"संतानों के भविष्य को सुख से भरने का प्रयत्न करना, यहीं हर माता-पिता का प्रथम कर्तव्य होता है।
जिन्हे आप इस संसार मैं लाये, और जिनके कर्मों से, ये जगत आपका भी परिचय पायेगा भविष्य मैं... उनके भविष्य के सुख की योजना करने से अधिक महत्व, और हो भी क्या सकता है?

किन्तु सुख… और सुरक्षा ...  क्या ये मनुष्य के कर्मों से प्राप्त नहीं होते? हाँ?

माता-पिता के दिए गये.... अच्छे या बुरे संस्कार... उनकी दी गयी योग्य अथवा अयोग्य शिक्षा.. क्या आजके सारे कर्मों का मोल नहीं?
संस्कार  और शिक्षा  से बनता है मनुष्य का चरित्र… !
अर्थात, माता-पिता अपने संतानों का जैसा चरित्र बनाते है… वैसा ही बनता है उनका भविष्य…

किन्तु फिरभी अधिकतर माता-पिता, अपनी संतानों का भविष्य सुरक्षित मैं, उनका चरित्र निर्माण  का कार्य भूल ही जाते है।

वस्तुतः जो माता-पिता अपनी संतानों के भविष्य की चिंता करते है.. उनके संतानों को कोई लाभ नहीं होता।
किन्तु जो माता-पिता अपनी संतानों के भविष्य की नहीं उनके चरित्र का निर्माण करते है… उन संतानों की प्रशस्ति समस्त संसार करता है।

स्वयं विचार कीजिये।"
                                                          --श्री कृष्ण 


"To try to fill children's future with happiness, is every parent's first duty.

Whom I brought to this world, and whose deeds, the world will introduce you in future.
To plan their future happiness is important, and what else is even more important?

But happiness.. And safety.. Do not get from these humans Deeds?


Good or bad rite..and worthy or unworthy of Education, given by parents,

Aren't those worthwhile for all today's Deeds?
The man's character comes from Rites and education...!

To wit, How parents create their children's character, So their future is made!

However , most parents..To secure the future of their offspring, they forget the work of character building.

Virtually, Parents who care about the future of their offspring.. Their offspring would not benefit.

But, those who build their offspring's character instead of future, the whole world does commendation of those offspring.


Think about it."
                                                       -- Shri Krishna

Wednesday, July 29, 2015

कथा महाभारत

"इच्छा, आशा, अपेक्षा, आकांक्षा . . यही सब मानव समाज के चालक  है।  नहीं?

यदि कोई आपसे पूछे, की आप कौन है ? तोह आपका उत्तर क्या होगा? हाँ?
विचार किजिये…

आप तुरंत ही ये जान पाएंगे की आपकी इछाएं ही आपके जीवन की व्याख्या है।
कुछ पाने से मिली सफलता, कुछ न पाने से मिली निष्फलता ही आपका परिचय है।
अधिकतर लोग ऐसे जीते है की, स्वयं भीतरसे मरते रहते है, किन्तु अपनी इच्छाओं को.. नहीं मार पते।
इच्छाएं उनको दौड़ती है। परन्तु इन्ही इच्छाओं के गर्भ मैं ही ज्ञान का प्रकाश भी है। कैसे?

जब इच्छाएं अपूर्ण रेहती है, और टूटती है, तब वहीँ से ज्ञान की किरण प्रवेश कराती है, मनुष्य के ह्रदय मैं ।

ये कथा नहीं है केवल इच्छाओं के संघर्ष की,
नहीं है केवल महत्वाकांक्षाओं से जन्म लेने वाले भयावह रक्तपात की,
ये कथा है… इच्छाओं के गर्भ से उदित होते हुए.… ज्ञान की!

मैं वासुदेव कृष्ण !
आप सभी को निमंत्रण देता हूँ, इस यात्रा पे चलने का, जो जीवन का मर्म सिखाएगी, मनुष्य का धर्म सिखाएगी,
कीचड़ से उठकर, कमल बनाने का कर्म सिखाएगी…
और इस यात्रा का नाम है.... महाभारत !!!"
                                                                                                                    --श्री कृष्ण 


"Wish, hope, expectation, desire.. These are the drivers of all human society . No?

If somebody asks, who you are ? What would be your answer ? Yes?
Think about it....

You will immediately know that, your life is to explain your wishes...

The successes you got, the failures you got, is nothing but your introduction!
Most people live like dying from within, but they can't kill their wishes.
Desires make them run. But the light of the knowledge, always come from these desires womb. How?

When these desires becomes incomplete, or break, then at the same moment, a ray of knowledge enters into human heart.

This story is not only desires conflict,
Is not only of sinister bloodshed born of ambitions,
This is the story of... Wisdom ! Emerging from the womb of desires!

I Vasudeva Krishna !
I invite all of you, to walk on this trip, which will teach you quintessence of life, which will teach Man's religion,
which will teach the karma of rising up from the mud to become lotus.
And the journey is called... Mahabharata!!!"
                                                                                             -- Shri Krishna

Thursday, January 23, 2014

सत्य... The Truth.

"सबके जीवन मैं ऐसा प्रसंग अवश्य आता है की, सत्य कहने का निछय होता है हृदय मैं| किन्तु मुख से सत्य निकल नही| कोई भय मन को घेर लेता है| किसी घटना अथवा प्रसंग के बारे मैं बात करना, या फिर.. स्वयं से कोई भूल हो जाए उसके बारे मैं बोलना, क्या ये सत्य है? नही! ये तो केवल तथ्य है| अर्थात, जैसा हुआ था वैसा बोल देना सामान्य सी बात है, किंतु कभी कभी उस तथ्य को बोलते हुए भी भय लगता है| कदाचित् किसी दूसरे की भावना का विचार आता है मान मैं|
दूसरे को दुख होगा ये भय भी शब्दों को रोकता है| तो ये सत्य क्या है? क्या हमने कभी विचार किया है?
जब भय रहते हुए भी, कोई तथ्य बोलता है.. तो वो सत्य गहलाता है! वास्तव मैं, सत्य कुछ और नही केवल निर्भयता का दूसरा नाम है.. और निर्भय होने का कोई समय नही होता.. क्यूंकी निर्भयता, आत्मा का स्वाभाव है| अर्थात, क्या प्रतेक क्षण सत्य बोलने का समय नही होता?"  -- श्री कृष्णा



"There's comes a time in every-bodies life.. when we resolve to speak the truth.. but we fail to utter the truth. A fear engulfs us, speaking about an incident or occurrence or speaking about one's own mistake.. is it speaking the truth? No! It's just mere retelling. Meaning, just narrating an occurrence.. is very simple. But sometimes even when retelling.. we feel afraid. A concern for the feelings of another, arises in our hearts. Even the fear of causing sorrow, stops the words from pouring out. Then what is the truth? Have we ever thought about it? 

When, despite being fearful.. if somebody speaks facts.. that then is the Truth! In reality, the truth is nothing but.. another name of fearlessness. And there's no time to be fearless. Because fearlessness.. is the nature of the soul. In other words, isn't every moment the right time to speak the truth?"
                                                                                                --- Shri Krishna

धर्म... Dharma...

"परंपरा मैं धर्म बसता है, और परंपरा ही धर्म को संभालने का कार्य करती है, ये सत्य है. पर क्या केवल, परंपरा ही धर्म है? विचार कीजिए!..
सत्य तो ये है की, जिस प्रकार पाशन मैं शिल्प होता है, उसी प्रकार परंपरा मैं, धर्म होता है| इस पथर मैं शिल्प है, ये पथर शिल्प नही! शिल्प को उजागर करने के लिए उसे तोड़ना पड़ता है, अनावशक भागों को दूर करना पड़ता है| ठीक उसी प्रकार, परंपरयों मैं धर्म को ढूंडना पड़ता है|
जिस प्रकार,  इन्द्र पूजा की परंपरा को तोड़कर, गोवर्धन पूजा का धर्म ना ढूंडआ जाता.. तो यादवों को उनकी मुक्ति का मार्ग नही मिल पता| अर्थात, परंपरा को पूर्णथा छोड़ देने वाला, धर्म से वंचित रह जाता है| और परंपरा का अन-अनुकरण करनेवाला भी, धर्म को प्राप्त नही कर पता| कहते है हंस के पास नीर-क्षीर-विवेक होता है, दूध मैं मिले पानी को छोड़ कर, केवल दूध ही ग्रहण करता है| तो क्या सच्चा धर्म प्राप्त करने के लिए.. हृदय मैं ज्ञान से जन्मा विवेक.. आवाशक है?
ऐसे विवेक के बिना, जिसे धर्म मान भी लिया हो.. जो वास्तव मैं धर्म ना ही हो.. ऐसा भी तो हो सकता है! स्वयं विचार कीजिएगा!"  -- श्री कृष्णा


"Dharma resides in tradition.. and it's true that tradition protects Dharma. But does, tradition alone define Dharma? Think about it. The truth is that, just like art is contained in the stone.. so does tradition.. contain Dharma. There is sculpture in this rock, but this rock isn't sculpture! For the art to emerge.. the rock has to be chiseled. The unwanted portions have to be removed. Similarly, Dharma has to be searched for.. in tradition. 

Just like how, if the tradition of Indra worship hadn't been given up.. in favor of Govardhana worship.. then Yadavas wouldn't have, found their path to salvation.
In other words, the one who leaves tradition untouched.. remains unaware of Dharma. And the one who ignores tradition.. doesn't understand Dharma, either. 
It is said that swans possess the wisdom.. to ignore the water mixed in, and drink the milk only.  In order to truly understand Dharma, don't we need the wisdom born out of knowledge.. in our heart?? And without such wisdom.. what you might accept as Dharma.. might not be so in reality.. isn't it possible, too? Think about it."
                                                                                                     -- Shri Krishna

Wednesday, January 22, 2014

अपराध... The Blame.

"जबही किसीकि आशा और इच्छा भंग होती है, तो उसका हृदय क्रोध से भर जाता है| जिसको वो आपना अपराधी समझता है, उसे दंड देने का प्रयत्न करता है| पर क्या, हमरी इच्छा या आशा का भंग होना, क्या सदा ही किसिका अपराध होता है? इच्छयों के अपूर्ण रहने के तो कई कारण हो सकते है| कुछ तो संजोग के कारण अधूरी रह जाती है, और कुछ नियती के कारण, और कभी-कभी इच्छयों का स्वरूप ही ऐसा होता है की वो पूर्ण नही हो पति| बिना परिस्थिति पर विचार किए, किसिको अपराधी मान लेना न्याय नही.. प्रतिशोध है| न्याय का आधार तो दया है.. करुणा है... और प्रतिशोध का आधार.. क्रोध, अहंकार|
अर्थात, हृदय मैं करुणा धारण किए बिना किसिके अपराध के विषय मैं विचार करना, किसिको दंड देना.. क्या अपनेआप मैं ही अन्याय नही? स्वयं विचार कीजिए!"  -- श्री कृष्णा


"Whenever somebody's expectations or desires are shattered.. it fills their heart with anger. They attempt to punish the one they consider guilty. But is the shattering of our desire or expectations.. always the fault of another? There can be many reasons for the shattering of a desire. Some remain unfulfilled due to fate, and some.. due to karma, and sometimes, the desires are such that, they cannot be fulfilled. Considering someone guilty without analyzing.. the situation isn't justice.. but revenge. The basis for justice.. is mercy.. compassion. And the basis of revenge.. is anger.. arrogance.

In other words, without compassion in our heart, judging someone's folly, punishing someone, isn't it injustice? Think about it!"
                                                                                                    -- Shri Krishna

Tuesday, January 21, 2014

भविष्य.. The Future..

"भविष्य के आधार पर, सब आज का निर्णय लेना चाहते है| भविष्य मैं सुख मिले, भविष्य सुरक्षित हो, ऐसे निर्णय आज लेने का प्रयत्न रहता है सबका| आप अपने जीवन को देखिए, क्या आपके अधिकतर निर्णय के पिछे, भविष्य का विचार नही होता? और हो भी क्यूँ ना? आपने जीवन को सरल, और सुखमय बनाने का प्रयत्न करने का अधिकार सबका है! पर भविष्य को कोई नही जनता| केवल कल्पना ही की जा सकती है| तो जीवन के सारे मह्त्वपूर्ण निर्णय, कल्पनायों के आधार पर ही करते है हम| क्या निर्णय करने का कोई, तीसरा मार्ग हो सकता है? विचार कीजिए!
सारे सुखों का आधार, धर्म है| और वो धर्म मनुष्य के हृदय मैं बसता है| तो प्रतेक निर्णय से पूर्व, स्वयं आपने हृदय से ये प्रश्न अवश्य पुच्छ लेना.. की ये निर्णय, स्वार्थ से जन्मा है, या धर्म से? क्या इतना पारियाप्त नही?
भविष्य के बदले, धर्म का विचार करने से क्या भविष्य अधिक सुखपूर्ण नही होगा? स्वयं विचार कीजिए!"
                                                                                            -- श्री कृष्णा 

"We decide for today on the basis of the future. "We'll be happy in the future." We're always trying.. to take decisions today, for a happy future. Reflect upon your own life. Don't most of your decisions.. take the future into considerations? And why shouldn't they? Attempting to make one's life.. happy and smooth is.. everybody's right. But nobody knows the future. It can only be imagined. Therefore, all the important decisions of life... are based on imagination. Could there possibly be a third path.. to decision-making? Think about it!
The basis of all happiness... is Dharma. And Dharma resides.. in man's heart. Before every decision.. do ask your heart.. is this decision.. is born out of selfishness.. or Dharma. Isn't that enough?
Instead of the future.. if we consider Dharma, won't the future.. be happier? Think about it!"
                                                                                                          -- Shri Krishna

ये क्षण.. This Moment..

"भविष्य का दूसरा नाम है संघर्ष! हृदय मैं आज इच्छा होती है और यदि पूर्ण नही हो पति, तो हृदय..  भविष्य की योजना बनता है| भविष्य मैं इच्छा पूर्ण होगी एसी, कल्पना करता रहता है.. किंतु जीवन! जीवन ना तो भविष्य मैं है ना आतित मैं| जीवन तो इस क्षण का नाम है| अर्थात, इस क्षण का अनुभव ही जीवन का अनुभव है| पर हम ये जानते हुए भी, इतनासा सत्य समझ नही पाते.. या तो हम बीते हुए समय के स्मरानों को घेर कर बैठे रहते है, या फिर आने वेल समय के लिए हम योजनायें बनाते रहते है... और जीवन! जीवन बीत जाता है| एक सत्य यदि हम हृदय मैं उतार ले, की ना हम भविष्य देख सकते है, ना ही भविष्य निर्मित कर सकते है| हम तो केवल धैर्य और साहस के साथ भविष्य को आलिंगन दे सकते है| स्वागत कर सकते है भविष्य का| तो क्या जीवन का हर पल, जीवन से नही भर जाएगा? स्वयं विचार कीजिए!"  -- श्री कृष्णा


"Another name for the future is struggle. If we desire something today and it remains unfulfilled... then the mind plans for the future. It imagines that the desire will be fulfilled in the future. But life.. life is neither in the future nor the past. Life is the name of the moment. In other words, Experiencing this moment.. is experiencing life. And despite knowing this.. we fail to understand this truth. Either we're surrounded by past memories..
or we're planning.. for the future!  And life.. Life passes away.

If we accept the truth.. that neither can we foresee the future.. nor can we create the future. We can only be courageous.. and embrace the future. We can welcome the future. Won't it fill every moment of life.. with life? Think about it!"
                                                                                                -- Shri Krishna

भय... The Fear..


"मनुष्य के हृदय मैं, भय का साम्राज्य रहता है सदा.. कभी, संपत्ति के नाश का भय.. कभी अपमान का भय.. कभी आपनों से छुट जाने का भय... इसीलिए, भय का होना सबको स्वाभाविक ही लगता है| क्या कभी विचार किया है की, जो स्थिति अथवा वस्तु.. भय को जन्म देती है.. क्या वहींसे वास्तव मैं दुख आता है? नही!  ऐसा तो कोई नियम नही! और सबका अनुभव तो ये बताता है.. की भय धारण करने से.. भविष्य के दुख का निवारण नही होता! भय केवल आने वाले दुख की कल्पना मात्रा ही है| वास्तविकता से इसका कोई संबंध नही है| तो क्या ये जानते हुए भी की, भय कुछ और नही केवल कल्पना मात्रा ही है| इस से मुक्ता हो कर निर्भय बन पाना क्या बहोत कठिन है? अवश्य विचार कीजिएगा!" -- श्री कृष्णा

"A man's heart, is forever ruled by fear. Sometimes, it's the fear of the destruction of property. Sometimes it's the fear of being insulted. Sometimes it's the fear of separation from loved ones. Therefore.. the existence of fear.. is considered to be natural by all. Have you ever thought.. that the situation or object.. that gives birth to fear.. is that the actual cause of sorrow? No! There's no such law! And our experience tells us.. that being afraid.. doesn't relieve one of sorrow. 
Fear is simply the imagination.. of future sorrow. It has nothing to do with reality. Despite knowing, that fear is nothing but imagination.. Is it very difficult.. to liberate oneself from it? Do think about it!"
                                                                                                                     -- Shri Krishna

अपेक्षा... Expectations

"मनुष्यों के सारे संबंधों का आधार है अपेक्षा! पति कैसा हो?  जो मेरा जीवन सुख और सुविधा से भर दे.. पत्नी कैसी हो? जो सदैव मेरे प्रति समर्पित रहे| संतान कैसी हो? जो मेरी सेवा करें, मेरा आदेश माने|
मनुष्य! मनुष्य उसी ही को प्रेम कर पता है, जो उसकी अपेक्षा पूर्ण करता है| और अपेक्षा की तो नियती है भंग होना... कैसे?
क्यूंकी अपेक्षा मनुष्य के मस्तीक्ष मैं जन्म लेती है| कोई आन्य उसकी अपेक्षयों के बारें मे जान ही नही पाता| पूर्ण करने की प्रामाणिक इच्छा हो, तभी कोई मनुष्य किसीकि अपेक्षयों को पूर्ण नही कर पता| और वहाँ से जन्म लेता है... संघर्ष! सारे संबंध... संघर्ष मैं परिवर्तित हो जाते है| पर मनुष्य अपेक्षा को संबंध का आधार ना बनाए.. और स्वीकार करे केवल संबंध का आधार.. तो क्या ये जीवन सदेव सुख और शांति से नही भर जाएगा? स्वयं विचार कीजिएगा!"
                                                                                                    -- श्री कृष्णा


"The basis of all human relationships is.. expectations! How should a husband be? He should fill my life with happiness and comforts. How should a wife be? She should forever submit to me. How should the child be? He should serve me, obey me. 
Man.. Man is able to love only those.. who fulfill his expectations. And expectations are bound to fail. How? Because expectations are born.. in a man's mind. No-one else can find out.. about his expectations. Even if one greatly desires, he is unable..  to fulfill another's expectations. And that's where is born.. a Struggle!
All relationships.. become a struggle. But man.. shouldn't make expectations the basis of his relationship..and should accept..the relationship as it is.
Won't it fill this life.. with happiness and peace? Think about it."
                                                                                                       -- Shri Krishna

Monday, January 20, 2014

चुनौती.. The Challenge

"कभी कभी कोई घटना मनुष्य के जेवन की सारी योजनायों को तोड़ देती है, और मनुष्य उस आघात को अपने जेवन का केंद्र मान लेता है| पर क्या भविष्य मनुष्य की योजनाओं के आधार पर निर्मित होते है? नही! जिस प्रकार किसी उँचे पर्वत पर सर्व प्रथम चाड़ने वाला, उस पर्वत की तालाई मैं बैठ कर जो योजना बनता है| क्या वही योजना उसे उस पर्वत की चोटीं तक पहंचाती है? नही! 
वास्तव मैं, वो जैसे जैसे उपर चडता है, वो वैसे वैसे उसे नयी नयी चुनौतियाँ, नयी नयी विडंबनाए, नये नये अवरोध मिलते है| प्रतेक पद पर वो आपने अगले पद का निर्णय करता है| प्रतेक पद पर उसे आपनी योजनाओंको बदलना पड़ता है| कहीं पुरानी योजना उसे खाई मैं ना धकेल दे| वो पर्वत को अपने योग्य नही बना पता, केवल स्वयं को पर्वत के योग्य बना सकता है|
क्या जीवन के साथ भी ऐसा ही नही?? जब मनुष्य जीवन मैं किसी एक चुनौती को, एक अवरोध को, अपने जीवन का केंद्र मान लेता है, आपने जीवन की गति को ही रोक देता है, तो वो आपने जीवन मैं सफल नही बन पता| और ना ही सुख और शांति प्राप्त कर पता है| अर्थात, जीवन को आपने योग्य बनाने के बदले स्वयं आपने को जीवन के योग्य बनाना ही सफता और सुख का एक मात्रा मार्ग नही?" -- श्री कृष्णा


"Sometimes an incident shatters all plans of a man. An man assumes that injury to be the center point of his life. But does the future.. depend on main's plan? No!
Just like how.. the one who climbs a mountain first..  Does the plan that he makes at the foothills, take him to the peak of that mountain? No!
In reality.. as he climbs higher, he faces new challenges.. new obstacles, new hurdles. At every step he plans, his next step. At every step, he reworks his plan. 
What if the old plan.. lands him into the trench! He cannot make the mountain adapt to him.. He can only make himself adapt to the mountain. 

Isn't it the same with life.. as well? When man makes one challenge, one hurdle, the center point of his life.. he hinders the pace of his life. He doesn't attain.. success in life. And neither does he attain peace and happiness. 
In other words.. instead of making your life worthy of you.. make yourself, worthy of your life. Isn't it the only path.. to success and hapiness?"
                                                                                                       --Shri Krishna

निर्णय.. The Decision

"जीवन का हर क्षण, निर्णय का क्षण होता है, प्रतेक पद पर कोई दूसरे पद के विषय मैं निर्णय करना ही पड़ता है, और निर्णय? निर्णय अपना प्रभाव छोड़ जाता है! आज किए गये निर्णय, भविष्य मैं सुख अथवा दुख निर्मित करते है.. ना केवल आपने लिए..आपने परिवार के लिए भी..आने वाली पीडियों के लिए भी..
जब कोई दुविधा सामने आती है तो मन, व्याकुल हो जाता है... निर्णय का वह क्षण युद्धा बन जाता है और मन बन जाता है युद्धा-भूमि.आधिकतर निर्णय हम दुविधा का उपाय करने के लिए नही, केवल मन को शांत करने के लिए लेते है| पर क्या कोई दौड़ते हुए भोजन कर सकता है? ?? नही! तो क्या युद्धा से झुँझता हुआ मन, कोई योग्य निर्णय ले पाएगा????
वास्तव मैं, शांत मन से जब कोई निर्णय करता है, तो आपने लिए सुखद भविष्य बनता है, किन्तु, आपने मन को शांत करने के लिए जब कोई निर्णय करता है, तो वह भविष्य मैं आपने लिए काँटों भरा वृक्ष लगता है.. स्वयं विचार कीजिएगा!" --  श्री कृष्णा

"Every moment of Life.. is a moment of decision. At every step.. a decision regarding the next step has to be taken. And the decision.. the decision leaves behind it's effect. A decision taken today brings happiness or sorrows in the future, not just for us.. but also for our family.. for the future generations, too. 

When faced with the hurdle, the mind... becomes restless.. it's clouded with uncertainty. That moment of decision-making becomes a battle.. and the mind becomes... a battleground! 
Most decisions we take, isn't to solve the problem. .. but to.. calm the mind.. but.. 
.. can one eat while running???? No. Then can a warring mind.. .. take a worthy decision??? 


In reality.. when one decides with a calm mind.. then he builds a joyous future for himself. But.. when one takes a decision to calm his mind.. then he plants a thorny bush for his future. Think about it..!"
                                                                                                                  -- Shri Krishna