Wednesday, September 30, 2015

सुझाव... Suggestion

"निर्णय के क्षण में हम, सदाही…  किसी अन्य के सुझाव, सूचना, मंत्रणा या परामर्श को आधार बनाते है।  और हमारे भविष्य का आधार, हमारे आज किये गए निर्णय के उपर होता है। तो क्या, हमारा भविष्य, किसी अन्य के परामर्श, किसी अन्य के सुझाव का फल है? क्या हमारा संपूर्ण जीवन, किसी अन्य की बुद्धि का परिणाम है? क्या हमने कभी विचार किया है? 

सबका अनुभव है, की भिन्न भिन्न लोग एकहि स्थिति में भिन्न भिन्न परामर्श देते है।  मंदिर में खड़ा भक्त कहता है की दान करना चाहिए।  और चोर कहता है, यदि अवसर मिले तो इस मूर्ती के श्रृंगार चुरालुं। धर्म से भरा ह्रदय, धर्ममय सुझाव देता है।  और अधर्म से भरा ह्रदय, अधर्म का परामर्श देता है।  धर्ममय सुझाव का स्विकार ही मनुष्य  को सुख की ओर ले जाता है। किन्तु ऐसे परामर्श का स्विकार करना तभी संभव होता है जब ह्रदय में धर्म हो। अर्थात, किसीका सुझाव अथवा परामर्श स्विकार करने से पुर्व स्वयं अपने ह्रदय में धर्म को स्थापित करना… क्या आवश्यक नहीं? स्वयं विचार कीजिये।"   
                                                                                                                                -- श्री कृष्ण 

"At the moment of decision we ever.. make base of another's suggestion, Information, Consultation or advice. And the basis of our future, is based on our today's decision. So , our future, is the fruit of another's consultation, another's suggestion? Our entire life, is the result of another 's wisdom? Have we ever thought?

All experiences that, Different people in a position to resolves different advisories. Devotee standing in temple says that he should donate. And the thief says, If the opportunity arises he should stole the adornment of the statue. Heart full of faith, suggests righteousness. Heart full of sin, advises immorality. Acceptance of Righteous suggestion leads to man's happiness. But To accept these consultations is possible only when there is religion heart. That is, before accepting someone's ideas or advice, one should establish religion in own heart, isn't it necessary? Think about it."

                                                                                                         -- Shri Krishna


Tuesday, September 29, 2015

स्वतंत्रता... Freedom

"दो व्यक्ति जब निकट आते है तो, एक दूसरे के लिए सीमाएँ और मर्यादाएँ निर्मित करने का प्रयत्न, अवश्य करते है। हम यदि सारे संबंधों पर विचार करे, तो देखेंगे, की इन सारे संबंधों का आधार. . .  यहीं सीमाएं है, जो हम दूसरों के लिए निर्मित करते है। और यदि अंजाने मैं भी कोई व्यक्ति, इन सीमाओं को तोड़ता है, तो उसी क्षण, हमारा ह्रदय क्रोध से भर जाता है। 

इन सीमाओं का वास्तविक रूप क्या है? क्या हमने कभी विचार किया? सीमाओं के द्वारा, हम दूसरे व्यक्ति को निर्णय करने की अनुमति नहीं देते। अपना निर्णय उस व्यक्ति पर थोप देते है।  अर्थात, किसीकी स्वतंत्रता का अस्वीकार करते है हम। और जब स्वतंत्रता का अस्वीकार किया जाता है, तभ उसका ह्रदय दुःख से भर जाता है।  और जब वो सीमाओं को तोड़ता है, तो हमारा ह्रदय क्रोध से भर जाता है।  क्या ऐसा नहीं होता? 

पर यदि एक दूसरे की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाये, तो किसी मर्यादाओं या सीमाओं की अवश्यकता ही नहीं होती।  अर्थात, जिस प्रकार स्विकार किसी संबंध का देह है, क्या वैसे ही स्वतंत्रता किसी संबंध की आत्मा नहीं? स्वयं विचार कीजिये।"
                                                                                                                            -- श्री कृष्ण 


"When two people come together then, they certainly try to buid boundaries and limitations for one another. if we consider all the relationships, then we will come to know, that the basis of these relations . . . are the same limitations, which we create for others. And if a person unknowingly breaks these limitations, At that very moment , our hearts are filled with anger.

What is the reality of these limitations? Did we ever think? By limitations , we do not allow the other person to make the decision. We impose our decisions on the person.  To wit, we reject someone's independence. And when Freedom is denied, then his heart is filled with sorrow. And when he breaks the boundaries, then our heart is filled with anger. Does not it?

But if we respect each other's independence,then any restrictions or limitations are not required. To wit, as the acceptance is a body of any relationship, isn't the Freedom is the soul of any relationship? Think about it. "

                                                                                                             -- Shri Krishna

न्याय .. The Justice

"जब किसी व्यक्ति को किसी घटना मैं अन्याय का अनुभव होता है, तो वो घटना उसके अंतर को झगझोड़ देती है।  समस्त जगत उसे अपना शत्रु प्रतित होता है। हममहह।  अन्याय लगने वाली घटना जितनी बड़ी होती है, मनुष्य का ह्रदय भी उतनाही अधिक विरोध करता है। हममहह। उस घटना के उत्तर मैं वो न्याय माँगता है। और ये योग्य भी है। वास्तव मैं समाज मैं किसीभी प्रक्रार का अन्याय, व्यक्ति की आस्था और विश्वास का नाश है। हममहह। 

किन्तु, ये न्याय क्या है? न्याय का अर्थ क्या है? अन्याय करने वाले को, अपने कार्य पर पश्चाताप हो, और अन्याय भुगतने वाले के मन मैं फिरसे विश्वास जगे समाज के प्रति। इतनाही अर्थ है न न्याय का? किन्तु, जिसके ह्रदय मैं धर्म नहीं होता, वो न्याय को छोड़ कर बैर और प्रतिशोध को अपनाता है। हिंसा के बदले प्रति हिंसा की भावना ले कर चलता है। हममहह। स्वयं भोगी हुयी पीड़ा से कहिं अधिक पीड़ा देने का प्रयत्न करता है। और इस मार्ग पर चलते, अन्याय को भुगतने वाला स्वयं, अन्याय करने लगता है। शीघ्र ही वो अपराधी बन जाता है। अर्थात, न्याय और प्रतिशोध के बीच बहोत कम अंतर होता है, और इसी अंतर का नाम है धर्म। क्या ये सत्य नहीं? स्वयं विचार कीजिये। "
                                                                                                                           -- श्री कृष्ण


"When a person feel injustice in an event, Then that event shatters his mind. He feels the whole world is his enemy. Ha! The larger the event that seems unjust, Man's heart Protests it more. Ha! He asks for justice in answer to that incident. And It is also worthy. Actually, any injustice in Society, is nothing but the destruction of one's faith and belief. Ha!


But, What this justice is? What is the meaning of justice ? Those who injustice, should feel repentance on their work or the one who suffer injustice should start believing again on society. Isn't this the only meaning of justice? But, the heart that doesn't follow religion, adopts enmity and revenge. Instead considers a sense of violence against violence. Ha! Tries to give more pain than he suffered. And likewise, the one who suffers injustice, does injustice. Soon he becomes criminal. To wit, There is an extremely low variation between justice and revenge. And the name of this difference is Dharma! isn't it true? Do think about it!" 
                                                                                                              --- Shri Krishana

Wednesday, September 23, 2015

संबंध... Relationship

"समय के आरंभ से ही मनुष्य को एक प्रश्न सदा पीड़ा  देता है की, वो अपने संबंधों मैं अधिकतम सुख, और कम से कम दुःख किस प्रकार प्राप्त कर सकता है।
क्या आपके सारे संबंधों ने आपको संपूर्ण संतोष दिया है ? विचार किजिये।

हमारा जीवन संबंधों पर आधारित है, हमारी सुरक्षा संबंधों पर आधारित है, इसी कारण हमारे जीवन के सारे सुखों का आधार भी संबंध है। किन्तु फिर भी हमे संबंधों मैं ही अधिकतर दुःख क्यों प्राप्त होते है? सदा ही संघर्ष भी संबंधों से ही उत्पन क्यों हो जाते है? कभी विचार किया है?

जब कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के विचार अथवा कार्य को स्वीकार नहीं करता, उसमें परिवर्तन करने का प्रयत्न करता है, तो संघर्ष जन्म लेता है। अर्थात, जितना अधिक अस्वीकार, उतना ही अधिक संघर्ष। और जितना अधिक स्वीकार, उतनाही अधिक सुख। क्या ये वास्तविकता नहीं? यदि मनुष्य स्वयं अपनी अपेक्षाओं पे अंकुश रखे, अपने विचारों को पढ़े, किसी अन्य व्यक्ति मैं परिवर्तन करने का प्रयत्न ना कर स्वयं अपने भीतर परिवर्तन करने का प्रयास करे.. तो क्या संबंधों मैं संतोष प्राप्त करना इतना कठिन है?

अर्थात, क्या स्वीकार ही संबंध का वास्तविक अर्थ नहीं? स्वयं विचार कीजिए।"
                                                                                                                   -- श्री कृष्ण

"From the beginning of the time, human always suffering from a question, that how could he receive maximum pleasure and minimum pain in his relationships. Ever all your relationships have given you entire satisfaction?

Our life is based on relationships, our security is based on relationships, That;s why all our pleasures of life are also based on relationships. But then, why we always get most troubles in relationships? Why always Struggle also born from relationships? Ever considered?

When a person does not accept someone else's idea or function, tries to change it. There the conflict is born! To wit, the more non acceptance, the more conflict. And the more acceptance, the more pleasure. isn't it reality? if one keeps control over his own expectations, reads his thoughts, don't try to change someone, instead tries to change his inner self... then is it so difficult to get the satisfaction in relationships?

To wit,  acceptance is the real meaning of relationships, isn't it? Do think about it!"
                                                                                                       ---- Shri Krishana

Tuesday, September 8, 2015

निर्बलता... The Weakness

"जगत मैं प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी प्रकार की निर्बलता अवश्य होती है। जैसे, कोई बहोत तेजिसे दौड़ नहीं पता, तो कोई अधिक भार नहीं उठा पाता। कोई असाध्य रूप से पीड़ित रहता है, तो कोई पढ़े हुए पाठों को स्मरण मैं नहीं रख पाता। ऐसे अनेकों उदहारण और भी है।

क्या आप किसी ऐसे इंसान को जानते है, जिसे सबकुछ प्राप्त हो? और हम जीवन की उस एक निर्बलता को, जीवन का केंद्र मान कर जीते है। जिस कारणवश, ह्रदय मैं दुःख और असंतोष रहता है सदा।

निर्बलता मनुष्य को जन्म से अथवा संजोग से प्राप्त होती है। किन्तु उस निर्बलता को मनुष्य का मन अपनी मर्यादा बना लेता है।  किन्तु कुछ ऐसे भी होते है, जो अपने पुरुषार्थ और श्रम से उस निर्बलता को पराजीत कर देते है। क्या भेद है उनमें और अन्य लोगों मैं? ये आपने कभी विचार किया है? सरल सा उत्तर है इसका।  जो व्यक्ति निर्बलता से पराजित नहीं होता, जो पुरुषार्थ करने का साहस रखता है ह्रदय मैं, वो निर्बलता को पार कर जाता है।

अर्थातः, निर्बलता अवश्य ईश्वर देता है, किन्तु मर्यादा? मर्यादा मनुष्य का मन ही निर्मित करता है।

स्वयं विचार कीजिये!"
                                                                                                                           -- श्री कृष्ण


"Everyone in universe must have some kind of weakness. Like, someone can't run fast, or someone can't lift heavy weight. someone suffers from an incurable, or someone could not remember what he learnt. There are too many such examples.

Do you know a person, who has received everything? And, we consider our one weakness as the center of life. Because of which, there always remains pain and dissatisfaction in heart.

Human always gets weakness from either birth or by chance. But, human mind considers this weakness as it's dignity. But there are some, who beat on their weakness by their efforts and labor. What is the difference between them and other people? Have you ever considered this? The answer is simple, the person who does not beat by his weakness, who has the courage to dare in heart, will win on his weakness.

To wit, Of course God gives weakness, but Dignity? The human mind creates Dignity.

Do think about it!"

                                                                                                                     -- Shri Krishana

अंधकार .. The Obscurity..

"पूर्वजों की इच्छा, आशा, महत्वाकांक्षा। … क्रोध, बेर, प्रतिशोध। … यही सब आनेवाली पीढ़ी की धरोहर बनाते है।

माता-पिता अपनी संतानों को देना तो चाहते है , समस्त संसार का सुख, पर देते है अपनी पीड़ाओं की संपत्ति। देना चाहते है अमृत, पर साथ ही साथ विष का घड़ा भी भर देते है। आप विचार किजिये, आपने अपनी संतानों को क्या दिया आजतक? अवश्य, प्रेम, ज्ञान, संपत्ति आदि दी है, पर क्या साथ ही साथ उनके मन को मैल से भर देने वाले पूर्वग्रह  नहीं दिए? अच्छे-बुरे की पूर्व-निर्धारित व्याख्यायें नहीं दी?

व्यक्ति का व्यक्ति के साथ, समाजों का समाजों के साथ, राष्ट्र का राष्ट्र के साथ, संघर्ष, क्या यहीं पूर्वग्रहों से निर्मित नहीं होते? हत्या, मृत्यु, रक्तपात क्या इन्ही पूर्वग्रहों से नहीं जन्मते?

अर्थातः, माता-पिता अपनी संतानों को जन्म के साथ मृत्यु का दान भी देते है। प्रेम के प्रकाश के साथ साथ, घृणा का अंधकार भी देते है और अंधकार मन का हो, ह्रदय का हो, या वास्तविक हो, उससे केवल भय प्राप्त होता है। केवल भय।

स्वयं विचार कीजियें !"
                                                                                                                            -- श्री कृष्णा


"Ancestors' desire , hope , ambition. Anger , Enmity , vengeance. That makes all the heritage of future generations.

Parents really want to give the pleasures of the world to their children, instead they give the property of their sufferings. They want to give Nectar, but they also fill a cup full of poison. Tell me, What have you ever given your children till date? Of course, Love, Knowledge, Property etc. But along with that, haven't you given them prejudice to will fill their minds with scum? Haven't you given them pre-determined moral interpretations?

The person with the person, Societies with societies, Nation with nation, Struggle! aren't built from these preconceptions? Murder, death, bloodshed, not born of what these prejudices?

To wit, Parents also give their children the gift of death along with birth. They also give the darkness of hatred, along with the light of love. When darkness of mind, when darkness of heart, or actual, only fear is received from darkness. Only fear!

Think about it!"
                                                                                                      -- Shri Krishna

Wednesday, August 5, 2015

चरित्र... The Character

"संतानों के भविष्य को सुख से भरने का प्रयत्न करना, यहीं हर माता-पिता का प्रथम कर्तव्य होता है।
जिन्हे आप इस संसार मैं लाये, और जिनके कर्मों से, ये जगत आपका भी परिचय पायेगा भविष्य मैं... उनके भविष्य के सुख की योजना करने से अधिक महत्व, और हो भी क्या सकता है?

किन्तु सुख… और सुरक्षा ...  क्या ये मनुष्य के कर्मों से प्राप्त नहीं होते? हाँ?

माता-पिता के दिए गये.... अच्छे या बुरे संस्कार... उनकी दी गयी योग्य अथवा अयोग्य शिक्षा.. क्या आजके सारे कर्मों का मोल नहीं?
संस्कार  और शिक्षा  से बनता है मनुष्य का चरित्र… !
अर्थात, माता-पिता अपने संतानों का जैसा चरित्र बनाते है… वैसा ही बनता है उनका भविष्य…

किन्तु फिरभी अधिकतर माता-पिता, अपनी संतानों का भविष्य सुरक्षित मैं, उनका चरित्र निर्माण  का कार्य भूल ही जाते है।

वस्तुतः जो माता-पिता अपनी संतानों के भविष्य की चिंता करते है.. उनके संतानों को कोई लाभ नहीं होता।
किन्तु जो माता-पिता अपनी संतानों के भविष्य की नहीं उनके चरित्र का निर्माण करते है… उन संतानों की प्रशस्ति समस्त संसार करता है।

स्वयं विचार कीजिये।"
                                                          --श्री कृष्ण 


"To try to fill children's future with happiness, is every parent's first duty.

Whom I brought to this world, and whose deeds, the world will introduce you in future.
To plan their future happiness is important, and what else is even more important?

But happiness.. And safety.. Do not get from these humans Deeds?


Good or bad rite..and worthy or unworthy of Education, given by parents,

Aren't those worthwhile for all today's Deeds?
The man's character comes from Rites and education...!

To wit, How parents create their children's character, So their future is made!

However , most parents..To secure the future of their offspring, they forget the work of character building.

Virtually, Parents who care about the future of their offspring.. Their offspring would not benefit.

But, those who build their offspring's character instead of future, the whole world does commendation of those offspring.


Think about it."
                                                       -- Shri Krishna