Wednesday, August 5, 2015

चरित्र... The Character

"संतानों के भविष्य को सुख से भरने का प्रयत्न करना, यहीं हर माता-पिता का प्रथम कर्तव्य होता है।
जिन्हे आप इस संसार मैं लाये, और जिनके कर्मों से, ये जगत आपका भी परिचय पायेगा भविष्य मैं... उनके भविष्य के सुख की योजना करने से अधिक महत्व, और हो भी क्या सकता है?

किन्तु सुख… और सुरक्षा ...  क्या ये मनुष्य के कर्मों से प्राप्त नहीं होते? हाँ?

माता-पिता के दिए गये.... अच्छे या बुरे संस्कार... उनकी दी गयी योग्य अथवा अयोग्य शिक्षा.. क्या आजके सारे कर्मों का मोल नहीं?
संस्कार  और शिक्षा  से बनता है मनुष्य का चरित्र… !
अर्थात, माता-पिता अपने संतानों का जैसा चरित्र बनाते है… वैसा ही बनता है उनका भविष्य…

किन्तु फिरभी अधिकतर माता-पिता, अपनी संतानों का भविष्य सुरक्षित मैं, उनका चरित्र निर्माण  का कार्य भूल ही जाते है।

वस्तुतः जो माता-पिता अपनी संतानों के भविष्य की चिंता करते है.. उनके संतानों को कोई लाभ नहीं होता।
किन्तु जो माता-पिता अपनी संतानों के भविष्य की नहीं उनके चरित्र का निर्माण करते है… उन संतानों की प्रशस्ति समस्त संसार करता है।

स्वयं विचार कीजिये।"
                                                          --श्री कृष्ण 


"To try to fill children's future with happiness, is every parent's first duty.

Whom I brought to this world, and whose deeds, the world will introduce you in future.
To plan their future happiness is important, and what else is even more important?

But happiness.. And safety.. Do not get from these humans Deeds?


Good or bad rite..and worthy or unworthy of Education, given by parents,

Aren't those worthwhile for all today's Deeds?
The man's character comes from Rites and education...!

To wit, How parents create their children's character, So their future is made!

However , most parents..To secure the future of their offspring, they forget the work of character building.

Virtually, Parents who care about the future of their offspring.. Their offspring would not benefit.

But, those who build their offspring's character instead of future, the whole world does commendation of those offspring.


Think about it."
                                                       -- Shri Krishna

Wednesday, July 29, 2015

कथा महाभारत

"इच्छा, आशा, अपेक्षा, आकांक्षा . . यही सब मानव समाज के चालक  है।  नहीं?

यदि कोई आपसे पूछे, की आप कौन है ? तोह आपका उत्तर क्या होगा? हाँ?
विचार किजिये…

आप तुरंत ही ये जान पाएंगे की आपकी इछाएं ही आपके जीवन की व्याख्या है।
कुछ पाने से मिली सफलता, कुछ न पाने से मिली निष्फलता ही आपका परिचय है।
अधिकतर लोग ऐसे जीते है की, स्वयं भीतरसे मरते रहते है, किन्तु अपनी इच्छाओं को.. नहीं मार पते।
इच्छाएं उनको दौड़ती है। परन्तु इन्ही इच्छाओं के गर्भ मैं ही ज्ञान का प्रकाश भी है। कैसे?

जब इच्छाएं अपूर्ण रेहती है, और टूटती है, तब वहीँ से ज्ञान की किरण प्रवेश कराती है, मनुष्य के ह्रदय मैं ।

ये कथा नहीं है केवल इच्छाओं के संघर्ष की,
नहीं है केवल महत्वाकांक्षाओं से जन्म लेने वाले भयावह रक्तपात की,
ये कथा है… इच्छाओं के गर्भ से उदित होते हुए.… ज्ञान की!

मैं वासुदेव कृष्ण !
आप सभी को निमंत्रण देता हूँ, इस यात्रा पे चलने का, जो जीवन का मर्म सिखाएगी, मनुष्य का धर्म सिखाएगी,
कीचड़ से उठकर, कमल बनाने का कर्म सिखाएगी…
और इस यात्रा का नाम है.... महाभारत !!!"
                                                                                                                    --श्री कृष्ण 


"Wish, hope, expectation, desire.. These are the drivers of all human society . No?

If somebody asks, who you are ? What would be your answer ? Yes?
Think about it....

You will immediately know that, your life is to explain your wishes...

The successes you got, the failures you got, is nothing but your introduction!
Most people live like dying from within, but they can't kill their wishes.
Desires make them run. But the light of the knowledge, always come from these desires womb. How?

When these desires becomes incomplete, or break, then at the same moment, a ray of knowledge enters into human heart.

This story is not only desires conflict,
Is not only of sinister bloodshed born of ambitions,
This is the story of... Wisdom ! Emerging from the womb of desires!

I Vasudeva Krishna !
I invite all of you, to walk on this trip, which will teach you quintessence of life, which will teach Man's religion,
which will teach the karma of rising up from the mud to become lotus.
And the journey is called... Mahabharata!!!"
                                                                                             -- Shri Krishna

Thursday, January 23, 2014

सत्य... The Truth.

"सबके जीवन मैं ऐसा प्रसंग अवश्य आता है की, सत्य कहने का निछय होता है हृदय मैं| किन्तु मुख से सत्य निकल नही| कोई भय मन को घेर लेता है| किसी घटना अथवा प्रसंग के बारे मैं बात करना, या फिर.. स्वयं से कोई भूल हो जाए उसके बारे मैं बोलना, क्या ये सत्य है? नही! ये तो केवल तथ्य है| अर्थात, जैसा हुआ था वैसा बोल देना सामान्य सी बात है, किंतु कभी कभी उस तथ्य को बोलते हुए भी भय लगता है| कदाचित् किसी दूसरे की भावना का विचार आता है मान मैं|
दूसरे को दुख होगा ये भय भी शब्दों को रोकता है| तो ये सत्य क्या है? क्या हमने कभी विचार किया है?
जब भय रहते हुए भी, कोई तथ्य बोलता है.. तो वो सत्य गहलाता है! वास्तव मैं, सत्य कुछ और नही केवल निर्भयता का दूसरा नाम है.. और निर्भय होने का कोई समय नही होता.. क्यूंकी निर्भयता, आत्मा का स्वाभाव है| अर्थात, क्या प्रतेक क्षण सत्य बोलने का समय नही होता?"  -- श्री कृष्णा



"There's comes a time in every-bodies life.. when we resolve to speak the truth.. but we fail to utter the truth. A fear engulfs us, speaking about an incident or occurrence or speaking about one's own mistake.. is it speaking the truth? No! It's just mere retelling. Meaning, just narrating an occurrence.. is very simple. But sometimes even when retelling.. we feel afraid. A concern for the feelings of another, arises in our hearts. Even the fear of causing sorrow, stops the words from pouring out. Then what is the truth? Have we ever thought about it? 

When, despite being fearful.. if somebody speaks facts.. that then is the Truth! In reality, the truth is nothing but.. another name of fearlessness. And there's no time to be fearless. Because fearlessness.. is the nature of the soul. In other words, isn't every moment the right time to speak the truth?"
                                                                                                --- Shri Krishna

धर्म... Dharma...

"परंपरा मैं धर्म बसता है, और परंपरा ही धर्म को संभालने का कार्य करती है, ये सत्य है. पर क्या केवल, परंपरा ही धर्म है? विचार कीजिए!..
सत्य तो ये है की, जिस प्रकार पाशन मैं शिल्प होता है, उसी प्रकार परंपरा मैं, धर्म होता है| इस पथर मैं शिल्प है, ये पथर शिल्प नही! शिल्प को उजागर करने के लिए उसे तोड़ना पड़ता है, अनावशक भागों को दूर करना पड़ता है| ठीक उसी प्रकार, परंपरयों मैं धर्म को ढूंडना पड़ता है|
जिस प्रकार,  इन्द्र पूजा की परंपरा को तोड़कर, गोवर्धन पूजा का धर्म ना ढूंडआ जाता.. तो यादवों को उनकी मुक्ति का मार्ग नही मिल पता| अर्थात, परंपरा को पूर्णथा छोड़ देने वाला, धर्म से वंचित रह जाता है| और परंपरा का अन-अनुकरण करनेवाला भी, धर्म को प्राप्त नही कर पता| कहते है हंस के पास नीर-क्षीर-विवेक होता है, दूध मैं मिले पानी को छोड़ कर, केवल दूध ही ग्रहण करता है| तो क्या सच्चा धर्म प्राप्त करने के लिए.. हृदय मैं ज्ञान से जन्मा विवेक.. आवाशक है?
ऐसे विवेक के बिना, जिसे धर्म मान भी लिया हो.. जो वास्तव मैं धर्म ना ही हो.. ऐसा भी तो हो सकता है! स्वयं विचार कीजिएगा!"  -- श्री कृष्णा


"Dharma resides in tradition.. and it's true that tradition protects Dharma. But does, tradition alone define Dharma? Think about it. The truth is that, just like art is contained in the stone.. so does tradition.. contain Dharma. There is sculpture in this rock, but this rock isn't sculpture! For the art to emerge.. the rock has to be chiseled. The unwanted portions have to be removed. Similarly, Dharma has to be searched for.. in tradition. 

Just like how, if the tradition of Indra worship hadn't been given up.. in favor of Govardhana worship.. then Yadavas wouldn't have, found their path to salvation.
In other words, the one who leaves tradition untouched.. remains unaware of Dharma. And the one who ignores tradition.. doesn't understand Dharma, either. 
It is said that swans possess the wisdom.. to ignore the water mixed in, and drink the milk only.  In order to truly understand Dharma, don't we need the wisdom born out of knowledge.. in our heart?? And without such wisdom.. what you might accept as Dharma.. might not be so in reality.. isn't it possible, too? Think about it."
                                                                                                     -- Shri Krishna

Wednesday, January 22, 2014

अपराध... The Blame.

"जबही किसीकि आशा और इच्छा भंग होती है, तो उसका हृदय क्रोध से भर जाता है| जिसको वो आपना अपराधी समझता है, उसे दंड देने का प्रयत्न करता है| पर क्या, हमरी इच्छा या आशा का भंग होना, क्या सदा ही किसिका अपराध होता है? इच्छयों के अपूर्ण रहने के तो कई कारण हो सकते है| कुछ तो संजोग के कारण अधूरी रह जाती है, और कुछ नियती के कारण, और कभी-कभी इच्छयों का स्वरूप ही ऐसा होता है की वो पूर्ण नही हो पति| बिना परिस्थिति पर विचार किए, किसिको अपराधी मान लेना न्याय नही.. प्रतिशोध है| न्याय का आधार तो दया है.. करुणा है... और प्रतिशोध का आधार.. क्रोध, अहंकार|
अर्थात, हृदय मैं करुणा धारण किए बिना किसिके अपराध के विषय मैं विचार करना, किसिको दंड देना.. क्या अपनेआप मैं ही अन्याय नही? स्वयं विचार कीजिए!"  -- श्री कृष्णा


"Whenever somebody's expectations or desires are shattered.. it fills their heart with anger. They attempt to punish the one they consider guilty. But is the shattering of our desire or expectations.. always the fault of another? There can be many reasons for the shattering of a desire. Some remain unfulfilled due to fate, and some.. due to karma, and sometimes, the desires are such that, they cannot be fulfilled. Considering someone guilty without analyzing.. the situation isn't justice.. but revenge. The basis for justice.. is mercy.. compassion. And the basis of revenge.. is anger.. arrogance.

In other words, without compassion in our heart, judging someone's folly, punishing someone, isn't it injustice? Think about it!"
                                                                                                    -- Shri Krishna

Tuesday, January 21, 2014

भविष्य.. The Future..

"भविष्य के आधार पर, सब आज का निर्णय लेना चाहते है| भविष्य मैं सुख मिले, भविष्य सुरक्षित हो, ऐसे निर्णय आज लेने का प्रयत्न रहता है सबका| आप अपने जीवन को देखिए, क्या आपके अधिकतर निर्णय के पिछे, भविष्य का विचार नही होता? और हो भी क्यूँ ना? आपने जीवन को सरल, और सुखमय बनाने का प्रयत्न करने का अधिकार सबका है! पर भविष्य को कोई नही जनता| केवल कल्पना ही की जा सकती है| तो जीवन के सारे मह्त्वपूर्ण निर्णय, कल्पनायों के आधार पर ही करते है हम| क्या निर्णय करने का कोई, तीसरा मार्ग हो सकता है? विचार कीजिए!
सारे सुखों का आधार, धर्म है| और वो धर्म मनुष्य के हृदय मैं बसता है| तो प्रतेक निर्णय से पूर्व, स्वयं आपने हृदय से ये प्रश्न अवश्य पुच्छ लेना.. की ये निर्णय, स्वार्थ से जन्मा है, या धर्म से? क्या इतना पारियाप्त नही?
भविष्य के बदले, धर्म का विचार करने से क्या भविष्य अधिक सुखपूर्ण नही होगा? स्वयं विचार कीजिए!"
                                                                                            -- श्री कृष्णा 

"We decide for today on the basis of the future. "We'll be happy in the future." We're always trying.. to take decisions today, for a happy future. Reflect upon your own life. Don't most of your decisions.. take the future into considerations? And why shouldn't they? Attempting to make one's life.. happy and smooth is.. everybody's right. But nobody knows the future. It can only be imagined. Therefore, all the important decisions of life... are based on imagination. Could there possibly be a third path.. to decision-making? Think about it!
The basis of all happiness... is Dharma. And Dharma resides.. in man's heart. Before every decision.. do ask your heart.. is this decision.. is born out of selfishness.. or Dharma. Isn't that enough?
Instead of the future.. if we consider Dharma, won't the future.. be happier? Think about it!"
                                                                                                          -- Shri Krishna

ये क्षण.. This Moment..

"भविष्य का दूसरा नाम है संघर्ष! हृदय मैं आज इच्छा होती है और यदि पूर्ण नही हो पति, तो हृदय..  भविष्य की योजना बनता है| भविष्य मैं इच्छा पूर्ण होगी एसी, कल्पना करता रहता है.. किंतु जीवन! जीवन ना तो भविष्य मैं है ना आतित मैं| जीवन तो इस क्षण का नाम है| अर्थात, इस क्षण का अनुभव ही जीवन का अनुभव है| पर हम ये जानते हुए भी, इतनासा सत्य समझ नही पाते.. या तो हम बीते हुए समय के स्मरानों को घेर कर बैठे रहते है, या फिर आने वेल समय के लिए हम योजनायें बनाते रहते है... और जीवन! जीवन बीत जाता है| एक सत्य यदि हम हृदय मैं उतार ले, की ना हम भविष्य देख सकते है, ना ही भविष्य निर्मित कर सकते है| हम तो केवल धैर्य और साहस के साथ भविष्य को आलिंगन दे सकते है| स्वागत कर सकते है भविष्य का| तो क्या जीवन का हर पल, जीवन से नही भर जाएगा? स्वयं विचार कीजिए!"  -- श्री कृष्णा


"Another name for the future is struggle. If we desire something today and it remains unfulfilled... then the mind plans for the future. It imagines that the desire will be fulfilled in the future. But life.. life is neither in the future nor the past. Life is the name of the moment. In other words, Experiencing this moment.. is experiencing life. And despite knowing this.. we fail to understand this truth. Either we're surrounded by past memories..
or we're planning.. for the future!  And life.. Life passes away.

If we accept the truth.. that neither can we foresee the future.. nor can we create the future. We can only be courageous.. and embrace the future. We can welcome the future. Won't it fill every moment of life.. with life? Think about it!"
                                                                                                -- Shri Krishna